151 सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। मकर सक्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय योग महासंघ के द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुष नेगी, रचना नेगी, आरूष नेगी, सार्थक कंडवाल, साक्षी, शिवानी, मोनिका, सोनम, शुभम, संतोषी, नेहा, मानसी आदि ने योग के विभिन्न आसानों का प्रदर्शन किया।
समग्र योग जन जागरूकता अभियान फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत जनपद पौड़ी में प्रात: 7 से 9 बजे तक किया गया। मुख्य अतिथि रमाकांत कुकरेती प्रवक्ता राइका कण्वघाटी ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, योग द्वारा मन एवं शरीर पर पूर्ण नियंत्रण होता है, जिससे हमें दु:ख का एहसास नहीं होता है। उन्होंने कहा कि योग को शिक्षा के क्षेत्र में अनिवार्य विषय के रूप में अपनाया जाना चाहिए, क्योंकि शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम्। व्यायाम योग है, इसलिए व्यायाम को योग में परिवर्तित कर देना चाहिए, व्यायाम और योग दोनों को एक जाना चाहिए। इस अवसर पर जनपद संयोजक कार्यक्रम संयोजक पौड़ी राकेश कंडवाल शिक्षक राइका कांडाखाल पौड़ी गढ़वाल ने 151 सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। श्री कण्डवाल प्रतिदिन ऑनलाइन के माध्यम से अपने छात्रों, अध्यापकों सहित लोगों को योग सिखाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलदीप मैंदोला ने कहा कि योग द्वारा हमारा जीवन स्वस्थ रहता है। योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं। ऊर्जा के साथ हम भी ऊंचे जीवन तक पहुंच सकते हैं, योग सभी धर्मों में सबसे महान है जीवन जीने का साधन भी है, यदि कोविड-19 जैसे रोगों से मुक्ति पानी है तो हमें जीवन में प्रकृति के साथ-साथ योग कार्यक्रम को अपने जीवन में निरंतर करते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *