निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 155 लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रोटरी क्लब के तत्वाधान व मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 155 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी गई।
नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी कॉम्प्लेक्स में आयोजित उक्त शिविर का शुभारंभ मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप मैन्दोला ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आधुनिक जीवन शैली व मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग के कारण गर्दन,रीढ़ व नसों की बीमारी बढ़ रही है। इससे बचने के लिए नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए । रोटरी अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा समय- समय पर लगने वाले इन स्वास्थ्य शिविरो का लाभ उठाना चाहिए। शिविर में 155 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई। शिविर में डा. वैभव, डा. प्रत्युश सिंधल, डा. अखिलेश जखमोला, डा. अमित सैनी ,डा. निधि तिवारी व डा. नमिता अग्रवाल मरीजो की जांच की। इस दौरान प्रतिभा गुप्ता, सचिन गोयल, ज्योति स्वरूप उपाध्याय, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल ,संजीव अग्रवाल, गोपाल बसंल, वाई पी गिलरा और अशोक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *