लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण हुआ

Spread the love

चम्पावत। राष्ट्रीय लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला जज कहकशा खान ने कहा वादकारियों के लिए लोक अदालत लगाई गई। उन्होंने वादकारियों से भविष्य में लगने वाली लोक अदालतों का लाभ उठाने की अपील की। चम्पावत जिला अदालत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अदालत में 68 में से 16 मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण बोहरा की अदालत में 53 मामले लगाए गए थे। इनमें से नौ मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा उपभोक्ता के लोक अदालत में पांच में से दो और जिला जज की अदालत लगे कुल 10 में से छह मामलों का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हेमंत राणा ने वादकारियों को लोक अदालत के फायदों की जानकारी दी। लोक अदालत में बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, पीठ के सदस्य एडवोकेट गिरीश राय, राजेश सिंह रंसवाल, सुरेश चन्द्र जोशी, हरीश उप्रेती, गौरी शंकर उप्रेती, रमेश चन्द्र उप्रेती, भाष्कर मुरारी, रोहित जोशी, आशीष मुरारी, हेम जोशी, राजेंद्र पांडेय, सुनील खर्कवाल समेत कई अधिवक्ता और वादकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *