अफगानिस्तान के एक स्कूल में विस्फोट के बाद 16 लोगों की मौत, 24 घायल

Spread the love

 

काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान से एक बार फिर भीषण धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह धमाका ऐबक शहर के एक जिहादिया स्कूल में हुआ है। धमाके में करीब 16 लोगों की मौत हुई है, साथ ही कम से कम 24 लोगों घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह धमाका दोपहर की प्रार्थना के वक्त हुआ है। विस्फोट के बाद 16 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, साथ ही 24 लोगो घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, धमाके के बाद मारे गए कुल लोगों में करीब 10 छात्र भी शामिल है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *