उत्तराखंड में कोरोना के 16 नए केस, 20 मरीज हुए स्वस्थ

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले जबकि 20 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 43 हजार 100 हो गई है। रविवार को राज्य के छह जिलों बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और यूएस नगर में एक भी नया कोविड मरीज नहीं मिला। जबकि अल्मोड़ा, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल में एक, देहरादून में सात, पौड़ी में दो और उत्तरकाशी जिले में तीन नए मरीज मिले हैं। राज्य भर के अस्पतालों से 13 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 17 हजार के करीब सैंपलों की लैब से रिपोर्ट आई है। राज्य में संक्रमण की दर रविवार को 0.09 प्रतिशत रही जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के करीब है। राज्य के अस्पतालों व होम आईसोलेशन में कुल 389 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एक मरीज की मौत के आंकड़े को बैक लॉग डेथ के रूप में जोड़ा गया है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 7388 हो गई है। रविवार को राज्य के सभी जिलों में मिलाकर कुल 58 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही राज्य में 67 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जबकि 21 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *