16 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। जिलेभर में मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने 16 पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भतरौंजखान पुलिस ने चौड़ी घट्टी के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान टाटा सूमो वाहन -यूके-01टीए-2113 को चेक किये जाने पर वाहन में सवार हिम्मत सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी-जाख, सल्ट और मदन सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी- हरड़ा, जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 16 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कि गई। भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि आरोपी बेतालघाट से हरड़ा राजस्व क्षेत्र में जिसमें हिम्मत सिंह की वाहन से मदन सिंह द्वारा अपने जनरल स्टोर की दुकान में शराब बेचने के लिए ले जा रहे थे। शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीश अहमद, कांस्टेबल मोहन चंद, प्रकाश चंद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *