भाभी संग आपत्तिजनक हालत में था 16 साल का देवर, बड़े भाई ने दी खौफनाक मौत

Spread the love

बदायूं, एजेंसी। बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बड़े भाई ने की थी। आरोपी ने छोटे भाई को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसे पहले भी आपत्तिजनक हालत में देख चुका था। उसने किशोर को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। इस पर बड़े भाई ने उसे नशा सुंघाकर खेत में ले जाकर मार डाला। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम उसे जेल भेज दिया गया।
बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर का शव 24 अक्तूबर को बाजरे के खेत में पड़ा मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि किशोर एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था। वह समझ रहे थे कि किशोर कहीं घूमने गया है। शाम तक घर आ जाएगा लेकिन जब वह देर शाम तक घर नहीं आया तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की।
24 अक्तूबर को उसका शव उनके ही बाजरे के खेत में पड़ा मिला। तब से थाना पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी। तमाम लोगों से पूछताछ की। परिवार वालों से भी जानकारी जुटाई। इसके अलावा यह भी पता चला कि किशोर लापता होने के दिन अपने बड़े भाई के साथ था। कुछ लोगों ने उसे परौली गांव आते-जाते हुए देखा था। इससे पुलिस ने किशोर के बड़े भाई को ही पकड़कर सख्ती से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छोटे भाई के उसकी पत्नी से संबंध थे। उसने दो बार भाई को पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। कई बार उसे समझाया भी लेकिन वह नहीं माना। इससे वह 23 अक्तूबर को छोटे भाई को दवा दिलाने परौली गांव ले गया। रास्ते में उसने भांग डालकर उसे चिलम पिलाई, जिससे वह नशे में हो गया। इसके बाद वह उसे खेत पर ले गया। वहीं उसकी अंगोछा से गला घोंटकर हत्या कर दी और घर आया गया। पुलिस ने शनिवार को घटना का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *