बागेश्वर में 17 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Spread the love

बागेश्वर। व्यापार मंडल नगर इकाई की चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को 20 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इधर, महिला उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। जबकि अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
शुक्रवार को प्रकटेश्वर मंदिर में सुबह से ही नामांकन पत्र जमा होने शुरू हुए। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र उपाध्याय, कवि जोशी, दयाल पांडे, दीपक जोशी, देवेंद्र अधिकारी ने नामांकन कराया है। इसी तरह उपाध्यक्ष राजेंद्र लाल साह, हेम चंद्र जोशी, जगदीश चंद्र पाठक, गिरीश बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष इंदू चौधरी, सचिव राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र जोशी, राजेंद्र ओली, पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव मंटू भराड़ा, राहुल साह, कोषाध्यक्ष के लिए जगदीश सिंह कार्की ने नामांकन भरा। महिला उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष में एक-एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। इधर, चुनाव सीमित ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिलाधिकारी से मिलकर एक पर्यवेक्षक नियुक्त करने और पुलिस अधीक्षक से शांतिपूर्ण मतदान कराने में सहयोग करने का निवेदन किया। वहीं, सदस्यता लेने से टूट गए कुछ व्यापारियों के आग्रह पर विचार करते हुए चुनाव समिति ने निर्णय लिया कि टूटे व्यापारियों को रविवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक सदस्यता दी जाएगी। यहां चुनाव समिति के प्रभारी राजेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल, पीठासीन अधिकारी अनिल कार्की, स्वतंत्र पर्यवेक्षक विजय वर्मा, प्रमोद मेहता और चुनाव समिति के गोविंद जगाती, सुनील वर्मा, संजय रावल, पंकज पांडे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *