चमोली : चमोली जिले में शनिवार को मौसम साफ रहा। जबकि बदरीनाथ हाईवे सुचारु रहा। जिले में 19 लिंक मार्ग बाधित हैं। आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार अपराह्न तक जिले के 19 लिंक मार्ग बाधित रहे। जबकि सीमा सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-मलारी-नीति मोटर मार्ग शनिवार को अपराह्न तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। (एजेंसी)