17 लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने पर गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
तहसील पौड़ी के एक गांव में 17 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर स्थानीय प्रशासन ने गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। एसडीएम सदर ने कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने पुलिस व प्रशासन की टीम को इन क्षेत्रों में बेरिकैटिंग व लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।
तहसील पौड़ी के थापली गांव में कुछ दिनों पूर्व एक ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित के संपर्क में आए ग्रामीणों की वृहत स्तर पर कोरोना सैंपलिंग की थी। जिसकी रिपोर्ट रविवार शाम को आई है। गांव के 17 ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एसडीएम सदर एसएस राणा ने गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। एसडीएम श्री राणा ने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्र में बेरीकेटिंग व लगातार निगरानी के लिए प्रशासन व पुलिस को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन की उक्त अवधि में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग एवं चिकित्सीय परीक्षण व आवश्यकतानुसार सैंपल लिए जाने और रिपोर्ट के आधार पर आंकलन किए जाने के बाद प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *