रसोई गैस सिलेंडर फटने से 17 लोग घायल

Spread the love

नई दिल्ली: दिल्ली के आजादपुर स्थित लाल बाग इलाके में एक घर में रविवार को रसोई गैस सिलेंडर फटने से 17 लोग घायल हो गए। विस्फोट के कारण पांच घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।
दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हमने दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजीं और पाया कि 25 गज में बनी एक झुग्गी में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ था, जिसके कारण शुरू में हमें बताया गया कि पांच लोग झुलस गए थे। डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि 17 लोग आग में झुलस गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 16 लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जबकि एक व्यक्ति को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *