18 से 45 वर्ष के युवाओं का टीकाकरण शीघ्र शुरु कराने की मांग

Spread the love

रुद्रपुर। नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने विधायक पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजकर 18 से 45 वर्ष तक की उम्र के युवाओं का टीकाकरण शुरू कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने एक मई से टीकाकरण की घोषणा की थी लेकिन आज पांच दिन बाद भी टीकाकरण शुरू नहीं किया गया है। ज्ञापन में संगठनों ने कहा कि देश की 65 प्रतिशत आबादी 18 से 45 साल तक की युवाओं की है। अभी तक आधी आबादी को भी कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई गई है। जिससे आने वाले समय में बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। पूरे देश एवं प्रदेश में बहुत बड़ी जनहानि हो सकती है, इसको देखते हुए तत्काल प्रभाव से 18 से 45 वर्ष तक के लोगों का वैक्सीनेशन का काम शुरू किया जाना चाहिए। ताकि कोरोना जैसी गंभीर महामारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।
ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज वाधवा प्रदेश सचिव उत्तरांचल पंजाबी महासभा, सलाउद्दीन अंसारी संरक्षक उत्तराखंड एकता मंच, कामिल खान अध्यक्ष उत्तराखंड एकता मंच, अमन अरोरा महामंत्री व्यापार मंडल, अभिषेक गुप्ता अध्यक्ष अखंड भारतीय संस्थान, तरुण ठाकुर पूर्व महामंत्री व्यापार मंडल, गौरीशंकर अग्रवाल अध्यक्ष रामलीला कमेटी खटीमा, सरदार कुलवंत सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा सिंह सभा, खटीमा जितेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, पीएन सक्सेना संरक्षक कायस्थ महासभा खटीमा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *