धरासू में 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी

Spread the love

 

उत्तरकाशी। सोमवार देर रात्रि को धरासू पुलिस ने देवीसौड़ में कार से शराब की सप्लाई कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब की कीमत एक लाख तीस हजार रूपये है। धरासू थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक धरासू प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में धरासू पुलिस ने सोमवार रात में चेकिंग अभियान चलाते हुए दैवीसौड़ के पास एक गाड़ी को रोका। चेकिंग करने पर वाहन से पुलिस को 18 पेटी अंग्रेजी शराब की मिली। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए वाहन को सीज कर दिया। साथ ही आरोपी पप्पू सिंह पुत्र सुंदर सिंह (36) निवासी ग्राम खालसी तहसील चिन्यालीसौड़ को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। टीम में महिला एसआई शशि राणा, अरविन्द गिरी, विजेन्द्र सिंह, अजय चंदेल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *