उत्तराखंड में कोरोना से 18 की मौत

Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमणके 274 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 18 मरीजों की मौत हुई है।इसके अलावा 515 मरीजों को आज ठीक होने के बाद घर भेजा गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 16180 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही, अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में 12, चमोली में 07, चंपावत में 10, देहरादून में 57, हरिद्वार में 48, नैनीताल में 26, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में सात, टिहरी में 16, ऊधमसिंह नगर में 17 और उत्तरकाशी में 26 मामले सामने आए हैं।
प्रदेश मेंअब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 37 हजार 449 हो गई है। इनमें से तीन लाख 21 हजार 64 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर3642 पहुंच गई है।राज्य में कोरोना के चलते अब तक चुल 6985 लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *