18 लोगों ने करवाई एचआईवी की जांच

Spread the love

ग्रामीण हिमालय अध्ययन व संरक्षण संस्था की ओर से आयोजित किया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ग्रामीण हिमालय अध्ययन व संरक्षण संस्था की ओर से विश्व एड्स दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में केन्द्र के स्टाफ सहित लगभग 18 लोगों ने एचआईवी की जांच करवाई, जिसमें सभी की रिपोर्ट सामान्य पाई गई।
बुधवार को उमरावनगर मोटाढांक में शिविर का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति केन्द्र के डायरेक्टर अजय बुडाकोटि ने कहा कि ग्रामीण हिमालय अध्ययन एवं संरक्षण संस्था द्वारा उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियन्त्रण समिति की लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के अन्तर्गत विश्व एड्स दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा एचआईवी. एड्स, टीबी तथा कोविड-19 से बचाव की जानकारी दी गई साथ ही एड्स के लक्षण, इससे बचाव, उपचार तथा कारण के बारे में बताया गया, जिससे कि इस महामारी को जड़ से खत्म करने का प्रयास किया जा सके। । कहा कि एचआईवी. एड्स असुरक्षित यौन सम्बन्ध, संक्रमित सुई के साझा इस्तेमाल से, संक्रमित रक्त चढ़ाने से व संक्रमित गर्भवती माता से उसके होने वाले शिशु को फैलता है । कहा कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोेशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने व मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। इस मौके पर सुप्रभात नशा मुक्ति केन्द्र के डायरेक्टर अजय बुडाकोटि, संस्था कार्यकर्ता परियोजना प्रबन्धक लक्ष्मी थपलियाल, काउन्सलर प्रीती बिष्ट, रश्मि बिष्ट, गोपाल दत्त, रूचि नेगी, अंकुर, दीपक, शशि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *