केवि गोपेश्वर में 18 छात्रों का टीकाकरण हुआ

Spread the love

चमोली। गोपेश्वर केन्द्रीय विद्यालय में 12 से 14 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। सोमवार को मुख्यालय के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित शिविर में विद्यालय के 18 छात्र-छात्राओं को कोरोना प्रतिरोध दवा की पहली डोज लगाई गई। इस मौके पर मंजूरानी रावत, पूजा व आशा कार्यकर्ता सरिता रावत द्वारा छात्र-छात्राओं को कोविड से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य पराग, आजाद, रेखा, श्रद्घा, नितिन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *