चमोली में कोरोना के 183 नए केस

Spread the love

चमोली। जनपद चमोली में शुक्रवार को कोरोना के 183 नए मामले सामने आए। शुक्रवार को कर्णप्रयाग से 41, दशोली से 37, गैरसैंण से 24, जोशीमठ से 23, पोखरी से 15, गोपेश्वर से 14, नारायणबगड़ से 9, घाट से 8, थराली से 7 तथा देवाल से 5 व्यक्तिों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 3946 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है, हालांकि इसमें से 3491 लोग ठीक हो चुके हंै और 455 अभी एक्टिव केस हैं। कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नॉट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। शुक्रवार को 805 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 81196 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 67303 सैंपल नेगेटिव तथा 3946 सैंपल पॉजिटिव मिले और 1530 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है। गौचर प्रवेश सीमा पर बाहरी प्रदेशों से आने वाले 48 तथा गैरसैंण बैरियर पर 15 व्यक्तियों सहित कुल 63 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत 33 लोगों को जिला कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया है। इसके अलावा 429 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल टीम द्वारा आइसोलेट किए गए सभी मरीजों की रेग्यूलर जॉच की जा रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण की जानकारी जुटाने के लिए ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमें भी तैनात की गई है। जिले में कोविड नियमों का सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा शुक्रवार तक मास्क न पहनने पर 2809, सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करने पर 1174, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 86 सहित कुल 4069 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस के माध्यम से 9655 मास्क का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *