सिक्किम बाढ़ में मारे गए 30 लोगों में से 19 सेना के जवान

Spread the love

गंगटोक, एजेंसी। सिक्किम में बाड़ से मारे गए 30 लोगों में 19 भारतीय सेना के जवान हैं। रक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। उत्तरी सिक्किम में लोनाक झील का किनारा टूट गया और तीस्ता नदी बेसिन जलमग्न हो गया, जिसके बाद बादल फटने से 04 अक्टूबर को अचानक बाढ़ आ गई, जिससे यह त्रादसी हुई।
सिक्किम सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 30 मृतकों में 19 सैन्यकर्मी शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि चार अक्टूबर को तड़के आई आपदा के बाद से सेना के कम से कम 23 जवान लापता हैं। एक सैनिक को जीवित बचा लिया गया और उसी दिन उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैन्यकर्मी गंगटोक से 27 किलोमीटर दूर पूर्वी सिक्किम के पाक्योंग जिले के थे, जहां एक सैन्य शिविर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *