उत्तराखंड में कोरोना के 19 नए केस , 9हुए स्वस्थ

Spread the love

देहारादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 19 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि नौ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 166 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 156 सक्रिय मरीज थे।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 15464 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून और नैनीताल में पांच-पांच, हरिद्वार में एक और पिथौरागढ़ में आठ संक्रमित मरीज मिले हैं।कोरोना संक्रमणरू ट्रेनों में छह महीने तक लागू रहेगी कोरोना गाइडलाइन, त्योहारों को देखते हुए लिया फैसलाप्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343645 हो गई है। इनमें से 329976 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7396 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96़02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0़12 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *