पिथौरागढ़ में 1900 गुरिल्लों का सत्यापन हुआ

Spread the love

पिथौरागढ़। जनपद में 1900 गुरिल्लों का पुलिस ने सत्यापन कर लिया है। गुरिल्ला संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र राम ने बताया कि इन दिनों एलआईयू की ओर से सत्यापन कार्य चल रहा है। अब तक एलआईयू ने 1900 गुरिल्लों का सत्यापन कर लिया है। कहा 1500 लोगों की सत्यापन रिपोर्ट शासनस्तर को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि सत्यापन का कार्य आगामी 15अप्रैल तक जारी रहेगा। उन्होंने सत्यापन से वंचित गुरिल्लों से निर्धारित तिथि तक अपना सत्यापन अनिवार्य तौर पर कराने को कहा है। उन्होंने साथ ही गुरिल्लो से आधार कार्ड को पैन कार्ड में भी लिंक करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *