स्वास्थ्य शिविर में 198 लोगों ने कराई जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 198 लोगों ने जांच कराई।
शिविर का उदघाटन दुग्ध संघ समिति के सदस्य शतराज नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी ने किया। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. निकिता चौधरी ने सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शिविर में 175 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसके अलावा चार विकलांगों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। शिविर में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गौतम नैथानी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मोहित कुमार, इएनटी विशेषज्ञ डॉ. दिग्पाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद पुजारी ने शिविर में आये लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन संपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी, कुलदीप रावत, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, देवेन्द्र भट्ट, पूर्व प्रमुख नीरज पांथरी, सतेंद्र, हरेंद्र पंवार, द्वारिका डंडरियाल, प्रशांत पांथरी मौजूद आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *