19वीं बटालियन ने मनाया 35वां स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। 19वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स गौरव सेनानी संगठन ने बटालियन का 35वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान गौरव सेनानियों ने बटालियन के शौर्य को याद करते हुए वीर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शनिवार को निंबूचौड़ स्थित एक बारातघर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बटालियन के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संगठन के अध्यक्ष रिटायर्ड सुबेदार वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा में जुटा रहता है और सेवानिवृत्ति के बाद वह समाज सेवा में तत्पर रहता है। देश की सेवा में तत्पर रहने वाले वीर सैनिक का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि सीमा पर तैनात वीर सैनिक के कारण ही हम देश में सुरक्षित हैं। इस मौके पर संगठन के सचिव जगत सिंह बिष्ट, जयकृत सिंह रावत, महेंद्र, यतेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, राम सिंह रावत, जगत सिंह बिष्ट, ताजवर सिंह बिष्ट, सुरेशनाथ, श्रवण सिंह रावत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *