गैर सरकारी उपभोक्ताओं का 2.27 करोड़ बकाया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : इन दिनों श्रीनगर ऊर्जा निगम के विभागीय अधिकारियों पर उपभोक्ताओं से बकाया वसूली का प्रेशर है। ऊर्जा निगम द्वारा दिवालिया (डिफाल्टर) घोषित किये गये करीब दस हजार से अधिक गैर सरकारी उपभोक्ताओं को जनवरी से बकाया जमा करने के लिये जागरूक कर नोटिस भी भेजा गया, लेकिन उपभोक्ता बिल नहीं जमा करा रहे हैं। ऊर्जा विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गैर सरकारी उपभोक्ताओं का करीब 2.27 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। इसमें निजी दुकानें, घरेलू उपभोक्ता, प्राइवेट स्कूल आदि शामिल हैं। विभाग द्वारा प्रतिदिन 20 से अधिक बिजली के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं जिसके बाद डिफाल्टर घोषित हुए उपभोक्ता अपना बकाया जमा कर बिजली की आपूर्ति को सुचारू करवा रहे हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *