विदेश में नौकरी का झांसा दे ठग लिए 2.80 लाख

Spread the love

देहरादून। विधवा महिला के बेटे को विदेश में नौकरी का झांसा देकर 2.80 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने रकम लेने के लिए पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा। एसएसपी कार्यालय में बीते अप्रैल में हुई शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशा निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला ने बीते 21 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। कहा कि वर्ष 2024 में मेघिरा इब्राहिम नाम के शख्स से संपर्क हुआ। आरोप है कि उसने विदेश में आशा के बेटे रवि सिंह को विदेश में नौकरी का झांसा दिया। इस झांसे में लेकर आरोपी ने 2.80 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद विदेश की कंपनी में नियुक्ति का फर्जी पत्र भेज दिया। इसका पता लगने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी। आरोपी ने पहले टाल मटोल की और इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया। तब परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर काफी समय बाद केस दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि शिकायत पर आरोपी मेघिरा इब्राहिम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *