रपटे में मलवा आने पर कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाइवे पर 2 घंटे रहा जाम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य पांचवें मील के समीप अतिवृष्टि से बरसाती रपटे में मलबा आने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। इस दौरान मलबा हटाने आई जेसीबी खराब होने से राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मशीन के ठीक होने पर रपटे पर आए मलबे को हटाकर सड़क को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया।
एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि पांचवें मील के पास बरसाती रपटे पर मलबा हटाते हुए जेसीबी बीच में खराब हो गई, जिस कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया था, जेसीबी ठीक होने पर मलबा हटवाकर जाम खुलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *