दूसरे चरण में 2 लाख 46 हजार व 955 मतदाता करेंगे भागीदारी

Spread the love

नई टिहरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार (आज) को वोट डाले जाएंगे। जिले के नरेंद्रनगर, चंबा, कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लॉक के 2 लाख 46 हजार 955 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 1 लाख 17 हजार 921 महिला, 1 लाख 29 हजार 37 पुरुष और 7 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इस चरण में जिला पंचायत की 17 वार्ड में चुनाव होंगे। इसमें नरेंद्रनगर में 5 और चंबा, कीर्तिनगर और देवप्रयाग की 4-4 सीटें शामिल हैं। दूसरे चरण के चुनाव के सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि नरेंद्रनगर, चंबा, कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लॉक में कुल 522 पोलिंग पार्टियां चुनाव संपादित कराएंगे। चंबा में 134, देवप्रयाग 128, कीर्तिनगर 117 और नरेंद्रनगर में 143 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बताया कि चंबा ब्लॉक में 31153 महिला, 33301 कुल 64454, देवप्रयाग में 29530 महिला, 32410 पुरुष कुल 61940, कीर्तिनगर में 26569 महिला, 282541 पुरुष, 7 थर्ड जेंडर कुल 54817 जबकि नरेंद्रनगर ब्लॉक में 30669 महिला, 35085 कुल 65754 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम ने बताया कि नरेंद्रनगर ब्लॉक में 5 जिला पंचायत सीटों पर 21 प्रत्याशी, चंबा में 4 सीटों पर 19, देवप्रयाग 4 में 15 और कीर्तिनगर में 4 सीटों में 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत की नरेंद्रनगर ब्लॉक में 40 सीटों पर 87 प्रत्याशी, चंबा में 40 सीटों में 103, देवप्रयाग में 38 में 88 और कीर्तिनगर में 40 सीटों में 125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। उल्लेखनीय है कि नरेंद्रनगर और चंबा में 6-6, देवप्रयाग में 5 बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। ग्राम प्रधानों के लिए नरेंद्रनगर ब्लॉक में 120 ग्राम पंचायतों में 172, चंबा में 104 में 197, देवप्रयाग में 105 में 176 और कीर्तिनगर में 97 ग्राम पंचायतों में 229 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *