20 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ग्रामीण विकास विज्ञान समिति कोटद्वार की ओर से झंडीचौड में मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले 20 ग्रामीणों को राशन किट उपलब्ध कराई गई। संस्था अभी तक पांच से अधिक परिवारों को राशन किट उपलब्ध करा चुकी है। समिति ने समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
ग्रविस के सदस्य समाजसेवी गौरव जोशी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में मजदूर वर्ग एवं असहाय लोगों में आर्थिक संकट बन चुका है। जिस कारण संस्था उनको राशन किट के रूप में राहत पहुंचाने का काम घर-घर जाकर कर रही है। भाबर क्षेत्र में आगे भी अभियान निरंतर जारी रहेगा। संस्था का प्रत्येक सदस्य सेवा भाव से जरूरतमंदों की हर संभव सहायता कर रहा है। जिन लोगों को किसी भी माध्यम से राशन नहीं मिल रहा है उन जरूरतमंद लोगों को राशन दिया जा रहा है। इस मौके पर गौरव जोशी, अंशुल बुड़कोटी, पवन देवरानी, सतेंद्र चौहान, दीपक नेगी, विनय बड़थ्वाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *