नई टिहरी। जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 21 से 20 डॉक्टरों की तैनाती हो गई है। सभी डॉक्टरों की 31 मार्च तक जूनियर रेजिडेंट (जेआर) शिप पूरी हो जाएगी। एक अप्रैल से वह अपने तैनाती स्थलों पर विधिवत सेवाएं देंगे। नए बॉन्डधारी डॉक्टरों की तैनाती से जिले की स्वास्थ्य सुविधा में सुधार होगा। वहीं, चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटकों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकांश डॉक्टरों की तैनाती चारधाम यात्रा मार्ग के साथ दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्र पर की गई है। एसीएमओ जितेंद्र भंडारी ने बताया कि 21 में 20 डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। एक डॉक्टर के जल्द ज्वाॅइन करने की उम्मीद है। बताया, गत माह संपन्न साक्षात्कार में टिहरी को 21 डॉक्टर मिले हैं। जिसमें डॉ़ अमित कुमार, डॉ़ अलका रानी, डॉ़ अनुप्रिया सिंह, डॉ़ रोहन चौहान को सीएचसी कीर्तिनगर, डॉ़ प्राची तिवारी पीएचसी टाइप-ए खवाड़ा, डॉ़ अभिषेक व्यास सीएचसी प्रतापनगर, डॉ़ काजोल सजवाण पीएचसी टाइप-ए रणाकोट, डॉ़ राखी प्रजापति, डॉ़ सृष्टि भंडारी, डॉ़ सरिता, डॉ़ प्रियंका बिष्ट को सीएचसी हिंडोलाखाल, डॉ़ अनिशा मलिक को पीएचसी टाइप-ए गजा, डॉ़ तमन्ना मंसूरी सीएचसी छाम, डॉ़ आदित्य राज पीएचसी कंडीखाल मंगरौं, डॉ़ ऋषभ उनियाल पीएचसी टाइप-ए जखंड, डॉ़ सार्थक थपलियाल सीएचसी मदन नेगी, डॉ़ विपुल मैठाली पीएचसी टाइप-ए अंजनीसैंण, डॉ़ निखिल प्रताप राणा पीएचसी टाइप बी-डोबरा पुल से संबद्ध जिला अस्पताल बौराड़ी, डॉ़ दीपिका चौहान को सीएचसी खाड़ी, डॉ़ गरिमा जुगरान को पीएचसी फकोट तैनाती दी गई है। बताया डॉ़ गरिमा नेगी भी जल्द ज्वाइनिंग देगी। बताया शासन स्तर से जिले को 21 और स्थायी डॉक्टरों की मिलने की उम्मीद है जिसके बाद जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं और सुधार होगा।