सड़क पर खड़े वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Spread the love

अल्मोड़ा। पुलिस टीम ने अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। यह शराब सड़क पर खड़ी एक कार से बरामद हुई। पुलिस अब कार के बारे में जानकारी लेकर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
आज थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी ने पुलिस बल के साथ अवैध मादक पदार्थो की तस्करीध्बिक्री की रोकथाम व नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कलेत, मनान के पास एक ओमनी वैन वाहन संख्या-यूके 01 सीए 0418 संदिग्ध रुप से खड़ी दिखाई दी। शक होने पर वाहन की तलाशी ली गई, तो इस वाहन के अंदर सफेद प्लास्टिक के कट्टों में कुल 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह शराब 8 पीएम स्पेशल ग्रीन व्हिस्की ( 624 पव्वे, 180 अद्घे) है। बरामद अवैध शराब के आधार पर थाना सोमेश्वर में अज्ञात के विरुद्घ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीत किया गया है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी ने बताया कि संदिग्ध वाहन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा अभियुक्त की तलाश जारी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ महिला उप निरीक्षक मोनी टम्टा, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र चन्द्र व कांस्टेबल कुन्दन लाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *