20 को होगा बूंगीघार में बहुउद्देशीय शिविर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
क्षेत्रीय लोगों के लाभार्थ एवं केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं/नीतियों की जानकारी दिये जाने हेतु दिनांक 20 नवम्बर, 2021 को रा.इ.का. बूंगीघार में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित तिथि को बूंगीधार स्थित रा०इ०का० बूंगीधार मे शिविर स्थल पर अपने विभागीय स्टाल/प्रदर्शनी लगाते हुये बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, ताकि स्थानीय /क्षेत्रवासियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी/लाभ प्राप्त हो सकें। कहा कि शिविर में स्टाल आपके द्वारा स्वयं तैयार किया जायेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी, पौड़ी को निर्देशित किया गया कि बहुद्देशीय शिविर में मेडिकल कैम्प एंव कोविड वैक्सिनेशन कैम्प लगाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *