मोरी में स्वास्थ्य मेले में 200 लोगों ने करवाई जांच

Spread the love

उत्तरकाशी। मोरी ब्लक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर स्वरूप व समग्र विकास की दिशा में सबकी आकांक्षाएं, सबका विकास जैसी अवधारणा को दूरस्थ क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर संकल्प सप्ताह स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हुआ। ब्लाक प्रमुख बचन सिंह पंवार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएस पंवार ने मेले का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य मेले में करीब दो सौ लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। बता दें कि स्वास्थ्य मेले में फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बालरोग विशेषज्ञ आदि चिकित्सकों द्वारा मोरी क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं से लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण तथा कई अन्य महत्वपूर्ण जांचें व दवाईयां नि:शुल्क वितरित की गयी। इसके बाद ब्लाक प्रमुख व मुख्य चिकित्साधिकारी ने निक्षय मित्रों एवं टीबी चौम्पियनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर स्कूली छात्र – छात्रों द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गयी। स्वास्थ्य मेले में करीब 190 महिला, पुरुषों व बच्चों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ड नितेश रावत, ड फराज खान, अपर चिकित्साधिकारी रमेश चंद आर्य, ड विभोर जैन, फार्मासिस्ट दिनेश भट्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *