गैरसैंण विधानसभा घेराव के लिए 200 कार्यकर्ता जाएंगे

Spread the love

बागेश्वर। जिला कांग्रेस की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि 10 मार्च को गैरसैंण विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जिले से 200 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए नरेंद्र कोरंगा और गोविंद बिष्ट को संयोजक बनाया गया है। रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई। न्याय पंचायत और मंडल स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही 11 मार्च को जंतर-मंतर, दिल्ली में पूर्व सैनिकों के अधिकारों की रक्षा को होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ की भागीदारी पर भी मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *