2022 विस चुनाव के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयार रहे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पौड़ी जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल का रिखणीखाल ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर सौरभ नौटियाल पहली बार रिखणीखाल भ्रमण पर गये। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ आने वाले 2022 के चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
रिखणीखाल ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने को कहा। साथ ही कोरोना काल में जो प्रवासी अन्य राज्यों से अपने गांव लौटे है उन्हें प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। इसलिए भाजयुमो कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करें। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराएं। आगामी चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयार रहे और विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत दिलाने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाए। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजमोहन देवरानी, भाजयुमो कार्यकर्ता मोहित सुन्दरियाल, अंकुर घिल्डियाल, अरविन्द, मनीष, सूरज, वीरेन्द्र, विकास, देवेन्द्र, रोहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *