चौबट्टाखाल विधानसभा : झाड़ियों में मिली 21 पेटी अवैध शराब

Spread the love

-पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज
सतपुली : विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिए हैं। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग के साथ ही संदिग्ध स्थानों पर ही छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को पुलिस ने झाड़ियों से 21 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी सदर प्रेमलाल टम्टा, उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार, थानाध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में सतपुली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध स्थानों की चेकिंग के दौरान पुलिस को राजस्व क्षेत्र उलखेत मार्ग के पास सड़क से नीचे झाड़ियों में 21 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि इस शराब को यहां किस मकसद के साथ छिपाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *