अनलाइन सामान बुक कराने का झांसा देकर 21 हजार ठगे

Spread the love

काशीपुर। अनलाइन सामान बुक कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 21435 रुपए की राशि हड़प ली। गणपति इंकलेब साकेत विहार निवासी सुरेंद्र प्रसाद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। 03 फरवरी को उसके मोबाइल पर कल आई। कालर ने खुद को जे सिल्वर फयल कटेर का कर्मचारी बताते हुए उसने अनलाइन सामान बुक कराने का अफर दिया। इस पर उसने कालर द्वारा भेजे गए बारकोड पर अपने खाते से 21435 रूपये भेज दिए। उसने 06 फरवरी को सामान की डिलीवरी होने की बात कही। लेकिन सामान नही पहुंचा। फोन करने पर उसने सामान पहुंचाने में देरी होने की बात कही, फिर उसका मोबाइल नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *