21 महिलाओं को मिला नारी शक्ति सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कण्वघाटी में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को महिला सम्मान दिया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, प्रकाश चंद्र कोठारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि जया बलूनी ने महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम मे क्षेत्र की 21 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान हिमाचाल विधानसभा में उत्तराखंड का बाल विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाले प्रियांशु भट्ट को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या आरती कण्डवाल, सर्वोदय सेविका श्रीमती शशी प्रभा रावत, डा. मजू कपरवाण, डा. अपर्णा रावत, प्रणिता कंडवाल, हेमंती डबराल, रेखा नेगी, आरती भाटिया, किरन गौड़, सुमन कुकरेती, रजनी अग्रवाल, शीला धूलिया, आभा डबराल, शोभा रावत, हेमा जदली, रेनुका गुसाईं, लक्ष्मी नेगी, याशिका जखवाल, आकांक्षा रावत, इंदू डबराल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *