बहुउद्देशीय शिविर में 210 समस्याओं का किया निराकरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा विकासखंड पाबौ के राजकीय इंटर कॉलेज चोपड़ियों परिसर में नालसा द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं हेतु बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, स्वजल विभाग, जिला पूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों ने कैम्प लगाकार क्षेत्र की आमजनमानस की समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में लगभग 210 समस्याओं का निस्तारण किया गया।
सीनियर सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक से लें। इस दौरान विभिन्न विभागों से आये अधिकारियों द्वारा उनके विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने आम जनमानस को कहा कि विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं लाभ लें। शिविर में कृषि विभाग के स्टॉल पर 22, समाज कल्याण विभाग 24, पशुपालन 51, राजस्व विभाग 10, ग्राम विकास विभाग 06, स्वास्थ्य विभाग 85 तथा बाल विकास विभाग के स्टॉल में 12 समस्याओं का निस्तारण किया गया। साथ ही कुछ समस्याओं को सम्बन्धित विभागों द्वारा नोट किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 लोगों को कोविड वेक्सीन भी लगायी गयी। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीएम बिष्ट, खंड विकास अधिकारी तेग सिंह रावत, संकुल प्रभारी चोपड़ियों मेहरवान सिंह, सहायक प्रबंधक उद्योग माधो सिंह, सहायक समाज कल्याण अधिकारी हरपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक सम्पूर्णानन्द बलूनी आदि मौजूद थे। शिविर का संचालन रिटेनर अधिवक्ता विनोद कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *