लोक कलाकारों के नाम रही महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या

Spread the love

गीत कन जमानु एगे मॉर्डन जमानु को दर्शकों ने सराहा
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या संस्कृति विभाग देहरादून के सांस्कृतिक दल संदेश कला सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों की नाम रही। सांस्कृतिक दल के संजय सिंह रावत ने स्वरचित गीतों के माध्यम दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व आईएस सुंदर लाल मुयाल, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने महोत्सव के आयोजन को लेकर व्यापार सभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि पौड़ी में सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां होती रहनी चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने आयोजन में एक साथ मिलकर सभी से सहयोग की अपील की। संजय सिंह ने उत्तराखंड के संस्कृति के अनुरूप और वर्तमान में सांस्कृतिक गीतों में पश्चिमी संगीत के मिश्रण से बेडू पाको बारामासा रीमिक्स का बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब ताली बटोरी। उनके गीत कन जमानु एगे मॉर्डन जमानु दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। राजेंद्र रौथाण और शिवांगी घिल्डियाल ने पारंपरिक लोकगाथा पर गाए लोक गीत ए जाणु रुक्मा मेरा मलेथा की बेहतरीन प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने गढ़वाली और कुमाउनी नृत्य भी प्रस्तुत किए। संगीत पक्ष में कीबोर्ड पर दीपक पंवार, ढोलक पर पुनीत थापा, तबले पर सुधांशु बिष्ट, ऑक्टोपैड पर आयुष, हुड़के पर ऋषि ध्यानी और हारमोनियम पर राजेंद्र रौठान ने संगत दी। नृत्य पक्ष में अजेश डबराल, रोहित सिड़, मोहित चंद्र, प्रियंका, निकिता और मोनिका शामिल रही। इस मौके पर व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण असवाल, सचिव देवेंद्र रावत, सांस्कृतिक संयोजक मनोज रावत, प्रवीण नेगी, पारस नेगी, अरविंद रावत, अनूप कंडारी, देवेंद्र साहू, पारस नेगी, संजय वर्मा, राहत हुसैन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया।

जयगढ़ कंडोलिया कीर्तन मंडली रही पहले स्थान पर
पौड़ी महोत्सव में कीर्तन मंडलियों की प्रतियोगिता में शहर की 8 टीमों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। कीर्तन मंडल प्रतियोगिता में जयगढ़ कंडोलिया कीर्तन मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर खूब दमखम दिखाया। महोत्सव के दूसरे दिन कीर्तन-भजन प्रतियोगिता में जयगढ़ कंडोलिया कीर्तन मंडली पौड़ी गांव ने पहला, सरस्वती कीर्तन मंडली लोअर चोपड़ा ने दूसरा व श्री राधाकृष्ण कीर्तन मंडली न्यू विकास कालोनी ने तीसरा स्थान पाया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष गणेश नेगी व आह्वान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *