नेत्र शिविर में 214 लोगों ने करवाई आंखों की जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली की ओर से नैनीडांडा क्षेत्र में नेत्र शिविरि का आयोजन किया गया। शिविर में 214 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।
इण्टर काँलेज खिरैरीखाल में ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति शर्मा के विशेष अनुग्रह पर “विशाल नेत्र जाँच शिविर” का आयोजन किया गया। जिसमें फाउंडेशन के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डा.रोहित व उनके सहयोगी विवेक भंडारी व श्री विजय चौहान द्वारा कैम्प में पहुँचे 214 लोगों के नेत्रों की जाँच कर उन्हें आँई ड्राप,चश्मे व दवाइयाँ मुहैया कराकर नेत्रों की उचित देखभाल हेतु सलाह प्रदत्त की। साथ ही नेत्र सर्जरी हेतु चिह्नित 36 व्यक्तियों के आने-जाने,भोजन एवं आवास की सम्पूर्ण व्यवस्था हंस फाउंडेशन द्वारा किये जाने को कहा। शिविर में रा.अ.उ.इ.का. के प्रधानाचार्य आनंद ध्यानी, सांसद प्रतिनिधि.दीनदयाल कण्डारी,मा. विधायक प्रतिनिधि सदस्य श्री जगमोहन,प्रधान ग्राम सभा डुँगरी कमला उनियाल,प्रधान सभा खिरैरी प्रियंका चौहान,रवीन्द्र उनियाल,मनोहर उनियाल,मुकेश शर्मा आदि ने अपेक्षित सहयोग प्रदान किया। ज्योति शर्मा ने “दि हंस फाउंडेशन हाँस्पिटल सतपुली”के डा. व पैरामेडिकल कर्मियों का आभार व्यक्त कर मा. भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की। सांसद प्रतिनिधि श्री कण्डारी एवं मा. विधायक प्रतिनिधि मुन्नी ध्यानी ने “हंस फाउंडेशन” के इस महान कृत्य के लिये करुणामयी माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज की भूरि-भूरि प्रशंसा व उनके चिरायु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *