परख कार्यक्रम में 215 विद्यार्थियों ने करवाया पंजीकरण

Spread the love

पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विकास खंड एकेश्वर के पब्लिक इंटर कॉलेज सुरख्ोत में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2022 के तहत विद्यार्थियों के संप्राप्ति स्तर का मूल्यांकन करने के लिए परख कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान क्रम में विद्यालय के 215 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परख कार्यक्रम के महत्व के बारे में विस्तार से भी जानकारी दी।
शुक्रवार को विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता एंव मूल्यांकन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक इकाई का गठन किया गया है। जिसे परख नाम दिया गया है। छात्र-छात्राओं का परख कार्यक्रम में पंजीकरण होने के उपरांत वे आनलाइन अपनी कक्षा में सभी विषयों में प्रत्येक सप्ताह अपना मूल्यांकन करके अपने संप्राप्ति स्तर की जानकारी कर सकते हैं। परख के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में उनके ज्ञान के स्तर पता चलेगा। विद्यालय में पढ़ने वाले 230 विद्यार्थियों में से 215 का परख कार्यक्रम में पंजीरण किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार रमोला, डा.तमेंद्र बिष्ट, प्रमोद रावत, सरोज रावत, प्रेम सिह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *