रैली निकालकर मनाया 21वां स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राज्य स्थापना दिवस पर कारगिल शहीद धर्म सिंह राइंका कल्जीखाल के छात्र-छात्राओं ने बाजार व निकवर्ती क्षेत्रों में रैली का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मंगलवार को राज्य के 21वें स्थापना दिवस पर प्रभारी प्रधानाचार्य एकके रावत ने राज्य निर्माण के बाद प्राप्त उपलब्धियों व चुनौतियों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कहा कि राज्य निर्माण के लिये कई लोगों ने अपना बलिदान दिया। राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने छात्रों से बेहतर पढ़ाई कर अपने परिवार व राज्य का नाम रोशन करने की भी अपील की। रैली का नेतृत्व वरिष्ठ शिक्षिका रेनू राठी व सोनम कोटनाला ने किया। इस मौके पर सदन प्रभारी राजेश कुमार, विकास कुमार, माल सिंह रावत, विमल चौहान, शोभा रावत, पूजा नेगी, गिरीश सिंह पटवाल, पारकेश्वर सिंह नेगी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *