22 अप्रैल को यूकेडी का जिला सम्मेलन आयोजित

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रान्ति दल के संगठनात्मक चुनावों को देखते हुए आगामी 22 अप्रैल को यूकेडी का जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उक्रांद जनपद कोर कमेठी की बैठक में लिए गए निर्णय का हवाला देते हुए दल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल ने बताया कि केन्द्रीय कार्यकारणी के दिशा निर्देश के अनुसार व जनपद पर्यवेक्षक केन्द्रीय महामंत्री किशोरी नंदन डोभाल की उपस्थिति में दिनांक 22 अप्रैल को जिला सम्मेलन सम्पन्न किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नौटियाल ने सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को निर्धारित समय 9: 30 बजे केदारनाथ मार्ग स्थित अलकनंदा बारात घर में उपस्थित होने का आह्वान किया है। सम्मेलन में जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन व भावी कार्यक्रम पर विचार विर्मश कर निर्णय लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *