कोटद्वार में कोरोना संक्रमण के 22 मामले

Spread the love

-कोटद्वार में लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना
-पौड़ी जनपद में सामने आए 57 मामले
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोरोना संक्रमण की दृष्टि से कोटद्वार में स्थिति हर दिन बिगड़ती जा रही है। सोमवार को जहां कोटद्वार में कोरोना के 21 मामले सामने आए थे, वहीं मंगलवार को मामलों में इजाफा हुआ और 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है।
कोटद्वार में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसके पीछे आमजन की लापरवाही और पुलिस व प्रशासन का सुस्त रवैया प्रमुख कारण है। आंकड़ों की बात करें तो गत नौ जनवरी को पौड़ी जिले में 59 मामले सामने आए थे। जिनमें दुगड्डा ब्लॉक के 15 मामले शामिल थे। वहीं 10 जनवरी को दुगड्डा ब्लॉक में कोरोना के 22 मामले सामने आए, जिनमें 21 मामले कोटद्वार के थे। 11 जनवरी (मंगलवार) को पौड़ी जनपद में कोरोना के 57 मामले सामने आए। जिनमें सबसे ज्यादा 22 मामले कोटद्वार से हैं।
बॉक्स
92 लोगों ने लगवाई प्रिकॉर्शन डोज
लगातार पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण को हराने के लिए टीकाकरण अभियान भी तेजी पकड़ने लगा है। मंगलवार को बेस अस्पताल में 92 लोगों को कोरोना रोधी प्रिकॉर्शन डोज लगाई गई। वहीं, 15 से 18 वर्ष आयु के 2009 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा दुगड्डा ब्लॉक में 356 लोगों ने कोरोना रोधी टीके की पहली व दूसरी डोज लगवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *