तहसील दिवस पर 22 शिकायतें दर्ज

Spread the love

अल्मोड़ा। विकासखंड लमगड़ा के सर्वोदय इंटर कलेज जैती में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे छाये रहे। इस दौरान 22 शिकायतें दर्ज की गई। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न समस्याएं उठी। इस मौके पर राजस्व विभाग की चार, लमगड़ा ब्लक की 11, स्वास्थ्य विभाग की दो, शिक्षा विभाग की एक, पेयजल की एक और लोनिवि की तीन समेत कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई। एडीएम ने कहा कि सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया है। इसमें अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। यहां उद्योग विभाग, चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण, उद्यान, षि समेत अन्य विभागों की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को विभिन्न जानकारी दी गई। इस मौके पर ब्लक प्रमुख विक्रम सिंह बगड़वाल, तहसीलदार नवीन लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *