नई टिहरी : थौलधार ब्लॉक के तहत एससी महिला के लिए आरक्षित गांव नकोट गुसांई में सबसे छोटी उम्र की प्रधान 22 साल की कंचन बनीं हैं। कंचन ने इंटर तक पढ़ाई की है और गांव के विकास के लिए खासी तत्पर हैं। कंचन के पिता गिरीश चंद जहां मिस्त्री का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वहीं मां गृहिणी हैं। चार भाई-बहिनों में कंचन सबसे छोटी हैं। कंचन का कहना है कि अपने गांव के विकास के लिए उनके मन में खासी टीस है। प्रधान बनकर गांव का विकास करने का मन था। मौका मिलने पर मौके को देखते हुए चुनाव मैदान में कूदी। चुनाव में हुई जीत ने उनके उत्साह को बढ़ाने का काम किया है और अब वह गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व रोजगार को लेकर काम करने के लिए तत्पर हैं। (एजेंसी)