रुड़की। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी परिजनों की ओर से घटना की बाबत तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि मंगलवार की देररात जानकारी मिली कि खड़ंजाकुतुबपुर गांव निवासी मुस्तकीम का 22 वर्षीय बेटा रशीद ट्रेन की चपेट में आ गया है। इससे उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी घटना की बाबत तहरीर नहीं मिली है।