हाईस्कूल के 227 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

Spread the love

रुद्रपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं। ऊधमसिंह नगर जिले के परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल की रंजन कला, व्यापारिक तत्व, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र व कृषि विषय की परीक्षाएं आयोजित हुईं। जिले में पंजीकृत 3,823 में से 3,596 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 227 अनुपस्थित रहे। रंजन कला विषय में पंजीकृत 3,672 में से 3,450 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 222 अनुपस्थित रहे। व्यापारिक तत्व में 67 में से 64 ने परीक्षा दी और 3 अनुपस्थित रहे। बहीखाता एवं लेखाशास्त्र में पंजीकृत 36 सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कृषि विषय में 48 में से 46 ने परीक्षा दी, जबकि 2 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुई। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं से भी नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग की सूचना नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *