मायावती में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 227 के आपरेशन किए

Spread the love

 

चम्पावत। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में चल रहे निशुल्क नेत्र, स्त्री, मानसिक रोग और शल्य चिकित्सा शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नेत्र शिविर में शनिवार को 227 लोगों के मोतिया बिंद के निशुल्क अपरेशन किए गए हैं। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुद्घिदानंद और अस्पताल प्रभारी स्वामी एकदेवानंद ने बताया कि यह निशुल्क चिकित्सा शिविर है। जिसमें छह दिनों तक चले नेत्र चिकित्सा शिविर में नेत्र रोग के 644 रोगियों का उपचार करने के साथ 227 लोगों के आंखों के अपरेशन किए गए। स्त्री रोग चिकित्सा शिविर में 55, छाती रोग में 202, शल्य चिकित्सा शिविर में 164 और मानसिक रोग में 32 लोगों का उपचार कर उन्हें निशुल्क आवश्यक दवाएं वितरित की गई। अध्यक्ष ने बताया कि शिविरों के संचालन में ड़नीरज द्विवेदी, ड़सुष्मिता मजूमदार, डज़यदीप भट्टाचार्य, ड़श्यामापद विश्वास, ड़सवीताव्रत, ड़शांतनू गोस्वामी आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *