23.26 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। एसओजी और पुलिस टीम की संयुक्त टीम ने स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। रविवार देर रात चेकिंग में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23.26 ग्राम स्मैक बरामद की है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया है। एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर शाम नगर के करबला तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार संख्या यूके 02 ए- 2003 को रोका है। इसमें सवार विजय कुमार (23) पुत्र तिलाराम, सुनील लोहिया (19) पुत्र प्रकाश राम, पंकज कुमार (19) पुत्र नंद राम निवासी ग्राम बानरी, मंडलसेरा जिला बागेश्वर के कब्जे से 23.26 ग्राम स्मैक बरामद की गई। एसओजी प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया क?ि तीनों तस्करों के पास से 2 लाख 30 हजार रुपये कीमत की स्मैक बरामद कि गई। मौके पर तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तस्करों ने पूछताछ पर हल्द्वानी बस स्टेंड के पास से किसी व्यक्ति से स्मैक खरीद कर लाए, जिसे वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेच देते हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अधिक धन कमाने और शौक पूरा करने के चक्कर में स्मैक की तस्करी कर रहे थे। बताया कि तीनों अभी 12वीं और 10 वीं पास करने के बाद घर में ही रहते थे। अधिक पैसे कमाने और शौक ने उन्हें इस दलदल में फंसा दिया।
स्मैक तस्करी में युवा वर्ग सक्रिय
स्मैक की तस्करी में युवा वर्ग अधिक सक्रिय है। लगातार दो दिनों में हुई गिरफ्तारी में चारों आरोपियों में अधिकतम उम्र 23 वर्ष हैं। बीते दिन हुई तस्करी में भी मात्र 23 वर्ष की उम्र का युवक गिरफ्तार हुआ था। इधर रविवार की देर रात भी गिरफ्तार तीनों तस्कर 19 और 23 साल के है।
टीम में ये रहे शामिल- एसओजी प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल, उपनिरीक्षक एसओजी नीरज भाकुनी, संतोष देवरानी, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, मनमोहन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *