यातायात नियम तोड़ने पर 23 चालान, पांच के लाइसेंस निरस्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : चारधाम यात्रा को सरल, सुगम व व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन व पुलिस की ओर से यात्रा रूटों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत रविवार को परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा श्रीनगर शहर के विभिन्न स्थलों पर चेंकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 23 चालान किए गए और पांच वाहन चालकों के डीएल निरस्त करने की संस्तुति की गई।
परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र वैष्णव ने बताया कि चारधाम यात्रा को मध्यनजर रखते हुए पुलिस विभाग के साथ विभिन्न स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाहन में क्षमता से अधिक यात्री होने पर 05, बिना हेलमेट 05, बिना टैक्स 02 और बिना अनुमति के उत्तराखंड में प्रवेश पर 06 चालान किए गए। साथ ही 05 डीएल निरस्त करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *